
इंडियन हैडलाइन न्यूज़/ महाराष्ट्र प्रतिनिधि
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों ने यह साफ कर दिया है कि प्रदेश में फिर एक बार महायुति की सरकार बनने जा रही है। महायुति की आंधी के आगे महाविकास अघाड़ी कहीं नहीं टिकी और 288 में सिर्फ 55 सीटें ही जुटा पाई। महायुति को 223 सीटें मिली हैं। गठबंधन की इस बड़ी जीत पर सीएम एकनाथ शिंदे ने तमाम मतदाताओं का धन्यवाद किया है। वहीं दूसरी ओर देवेंद्र फडणवीस ने सीएम फेस पर अभी कुछ बी बोलने से मना कर दिया है। महाविकास अघाड़ी की ओर से उद्धव कि शिवसेना से सांसद संजय राउत नतीजों से खुश नहीं दिखे। उन्होंने इसपर सवाल उठाया है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों की पल-पल की अपडेट के लिए जुड़े रहिए इंडियन हैडलाइन न्यूज़ से





Total Users : 883140
Total views : 6488584
