
इंडियन हैडलाइन न्यूज़ नेटवर्क/ गोंदिया प्रतिनिधि
गोंदिया: गुढीपाडवा एवम् हिन्दु नववर्ष के शुभअवसर पर, स्थानीय श्री महावीर मारवाडी पाठशाला प्रांगण में आयोजित हिन्दु नववर्ष महोत्सव में पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने पहुँचकर, गुढीपूजन एवम् भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने कहा कि, हिन्दु नववर्ष का यह शुभअवसर एक नया सवेरा, एक नई उर्जा और एक नये संकल्प के साथ आया है। हमारी संस्कृति परम्परा और गौरवशाली इतिहास का प्रतिक यह शुभअवसर, हमें सतयुग के आरंभ, प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक और माँ दुर्गा की विजय का पुर्नस्मरण कराता है। वहीं सत्यम शिवम सुंदरम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
उन्होने आगे कहा कि हमारी हिन्दु संस्कृति विश्व की धरोहर है और यह महोत्सव हमारी जडों को मजबूती से संजोएं रखने के साथ-साथ हमारी संस्कृति और परम्परा को जीवंत बनायेंगा। वहीं आनेवाली पिडीयों को भी हिन्दु संस्कृति के गौरवशाली इतिहास से जोडने का कार्य करेगा। ऐसे उद्गार व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने उपस्थितों को गुढीपाडवा, हिन्दु नववर्ष, चैत्रनवरात्र एवम् चेट्रीचंड की शुभकामनाएं दी।
प्रमुख रुप से महावीर मारवाडी शिक्षण संस्था अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, श्रीनिवास मुंदडा, सुरेश लोहिया, अशोक चौधरी, मनोज पटनायक, गोंदिया जिला व्यापारी फेडरेशन अध्यक्ष किरण मुंदडा, कमल पुरोहित, सीए राजेश व्यास, बलराज कुंगवानी, वेदप्रकाश गोयल, अजय खडेलवाल सहीत अन्य उपस्थित थे।





Total Users : 883161
Total views : 6488618
