पूर्व विधायक अग्रवाल ने किया डॉ. आंबेडकर का अभिवादन काचेवानी रेल्वे ओव्हरब्रिजच्या समस्या मार्गी लावा – आ.विजय रहांगडाले यांनी केली अधिका-यासोबत पाहणी  एकलारी येथे परमपूज्य महामानव डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर जयंती कार्यक्रम एकलारी येथे प्रभु “श्रीराम जन्मोत्सव सोहळा” कार्यक्रम शिव महापुराण कथा मिटाती है जीवन की व्यथा: वैभवीश्री जी (गोकुल वृंदावन) श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह निमित्त आरोग्य शिबीर आयोजन: सुनील भोयर पुरुष सुधारक सन्मान सुनिल भोयर पुरस्काराने सन्मानित अशोक चौधरी बने जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाळेच्या नियमाप्रमानेच करण्यात आली कारवाई “पत्रकार परिषदेत खुलासा” प्रभु श्रीराम हर हिन्दु की आस्था के केन्द्र और आदर्श – पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल
ENGLISH INDIAN HEAD LINES CALENDER 2025
HINDI INDIAN HEAD LINES CALENDER 2025
Gopaldas Agarwal Gondia Ram Vavmi Add 2025
JAYANTI BHAI JWELLERS TUMSAR
Gopaldas Agarwal Gondia Ram Vavmi Add 2025.
3
ind
4

प्रभु श्रीराम हर हिन्दु की आस्था के केन्द्र और आदर्श – पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल

श्रध्दापूर्वक मनाया गया प्रभु श्रीरामजी का जन्मोत्सव

TUSHAR PASHINE PRESS I CARD
TUSHAR I CARD PRESS AHILYARAJ

इंडियन हैडलाइन न्यूज़ नेटवर्क/ गोंदिया प्रतिनिधि 

गोंदिया: मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव पूरे उल्लास एवम् श्रध्दा के साथ श्रीराम जन्मोत्सव समिती द्वारा श्रध्दालुओं की भारी उपस्थिती में मनाया गया। शहर के रामनगर स्थित प्राचीन राम मंदीर में पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के हस्ते विधीवत पूजाअर्चना के साथ प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव संपन्न हुआ ।

इस अवसर पर उपस्थित श्रध्दालुओं को संबोधित करते हुए पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने सभी को श्रीराम नवमी के पर्व की शुभकामनाए दी और कहा कि, प्रभु श्रीराम हर हिन्दु की आस्था के केन्द्र और आदर्श है। आज जहां दुनिया के अन्य देशों में अस्थिरता और युद्ध का तनाव है, वहीं प्रभु श्रीराम के आशिर्वाद से हिन्दुस्तान विकास की राह में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का संपूर्ण जीवन मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा है। रामनवमी का यह पर्व आपसी भाईचारे और मेलजोल का प्रतिक है। इस पर्व के माध्यम से हम भगवान श्रीराम के प्रेरक व्यक्तित्व से प्रेरणा लेते हुए अपने जीवन में उन सभी मर्यादाओं का समावेश करें जो सामाजिकता को मजबूत करने में सहायक सिध्द हो सके ।

समिती की ओर से श्रीराम का जन्मोत्सव प्रभु श्रीराम मंदीर में धुमधाम से मनाया गया। भव्य शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों के साथ हजारों की संख्या में रामभक्त शामिल हुए। इससे पूर्व बडी संख्या में नौजवानों ने बाईक रैली निकालकर संपूर्ण शहर को जय श्रीराम के जयघोष से गुंजायमान कर दिया। अनेक नागरिक ने अपने घरों के सामने तोरन, बंदनवार लगाकर प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा को प्रतिसाद दिया, यह विशेष उल्लेखनीय है।

प्रमुख रुप से संस्था अध्यक्ष हेमेन्द्र गुन्नु पोद्दार, सुरेशकुमार अग्रवाल, कमल पुरोहित, करसनभाई वडेरा, भरत क्षत्रिय, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, पुर्व पार्षद व्यकंट पाथरु, राजेश चौरसिया, मनोज पटनायक, कृ.उ.बा.स. पूर्व उपसभापती तथा संचालक धनलाल ठाकरे, शहर काँग्रेस अध्यक्ष एड. योगेश बापू अग्रवाल, राजकुमार तिवारी, पार्षद सुनिल तिवारी, मनिष सोनी, जगदीश अग्रवाल, शशी तिवारी, गौरी अग्रवाल, रत्नेश गुप्ता, अमरचंद अग्रवाल, अरुन दुबे, चंद्रकांत खंडेलवाल, पूर्व न.प. उपाध्यक्ष राकेश ठाकूर, पार्षद मोंटू पुरोहित, पार्षद क्रांती जायसवाल, हरिष अग्रवाल, देवेन्द्रबाबू अग्रवाल, कलपेश चरखावाला, नरु हालानी, अपूर्व अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, रजनीश जायसवाल, पुरु ठाकरे, रवि रामटेककर, संजु माने, अमर रंगारी, उमंग साहु, पियुष शिवहरे, प्रतीक मिश्रा, संदिप रहांगडाले, महेशभाई माधवानी, राजु खंडेलवाल, असीत अग्रवाल सहीत बडी संख्या में श्रध्दालु प्रमुखता से उपस्थित थे!

Leave a Comment

TUSHAR PASHINE PRESS I CARD
TUSHAR I CARD PRESS AHILYARAJ
loader-image
BHANDARA GONDIA
1:38 pm, Apr 16, 2025
temperature icon 39°C
clear sky
Humidity 12 %
Pressure 1006 mb
Wind 15 Km/h
Wind Gust Wind Gust: 15 Km/h
Clouds Clouds: 0%
Visibility Visibility: 10 km
Sunrise Sunrise: 6:11 am
Sunset Sunset: 6:47 pm

Our Visitor

5 3 6 1 3 9
Total Users : 536139
Total views : 561327