
इंडियन हैडलाइन न्यूज़ नेटवर्क/ गोंदिया प्रतिनिधि
सैय्यद आदिल हुसैन शाह पर्यटकों को टट्टू की सवारी करवाता था मंगलवार को भी रोज की तरह वह पर्यटकों को घुमा रहा था तभी आतंकियों ने गोली बारि शुरू कर दी, सैय्यद आदिल ने अपने साथ वाले पर्यटक को बचाने की कोशिश की और आतंकियों से भिड़ गया ,प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सैय्यद आदिल ने आतंकियों से कहा कि इन्हें मत मारो ,यह कश्मीर के मेहमान है यह मासूम है मगर आतंकी नहीं माने फिर सैय्यद आदिल ने हथियार छिन्ने की कोशिश की लेकिन नाकामयाब रहा और आतंकियों ने उसे गोली मार दी , सैय्यद आदिल ने वही दम तोड़ दिया ,पर्यटकों को बचाते बचाते सैय्यद आदिल खुद शहीद हो गया ,उन्होंने अपनी जान की फिक्र ना करते हुए दूसरों की जान बचाई ,और खुद मौत को गले लगा लिया ,इसीलिए सैय्यद आदिल हुसैन को शहीद का दर्जा देना चाहिए यह मुस्लिम समाज द्वारा अपील की गई है और सरकार द्वारा उन्हें ज्यादा से ज्यादा आर्थिक मदद मिलनी चाहिए।





Total Users : 883148
Total views : 6488596
