
इंडियन हैडलाइन न्यूज़ नेटवर्क/ गोंदिया प्रतिनिधि
गोंदिया: पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने आज (ता. २५) राज्य के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से भेंट कर, उन्हे रेलटोली गोंदिया में निर्माणाधीन सांस्कृतिक नाट्यगृह के निर्माण कार्य को पूर्ण करने हेतु, गोंदिया न.प. द्वारा मांगी गई १४ करोड रु. की निधी आंवटीत कर, नाट्यगृह निर्माण पूर्ण करने में सहयोग करने का अनुरोध किया। जिस पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने आगामी मई २०२५ में निधी आवंटीत करने के आदेश राज्य शासन के सांस्कृतिक कार्य विभाग को दे दिए है, जिससे उक्त वास्तु के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
उल्लेखनीय है कि, पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने रेलटोली में जिला परिषद की मालकी की उक्त जगह गोंदिया नगर परिषद को निशुल्क उपलब्ध कराई तथा राज्य सरकार से आधुनिकतम नाट्यगृह निर्माण कार्य मंजूर कराया और निर्माण कार्य शुरु कराया। भविष्य में उक्त नाट्यगृह रख-रखाव के खर्च हेतु निधी के अभाव में अडचन मे ना आए इस हेतु व्यापार संकुल (दुकान गाडे) का निर्माण भी पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के प्रयत्नों से परिसर में हुआ।
समय के साथ बदलती राजनितीक व्यवस्था के कारण जहां निर्माण कार्य हेतु निधी की कमी पड़ी, वहीं निर्माण लागत भी बढ़ती चली गई। साथ-साथ तकनिक भी उन्नत हो गई।
अतः वर्तमान समय के अनुसार अत्याधुनिक नाट्यगृह निर्माण हेतु करीब १४ करोड रु. की निधी की कमी पड रही है, जिसे मुख्यमंत्री, पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के अनुरोध पर जल्द ही आवंटीत कर रहे है, यह विशेष उल्लेखनीय है!





Total Users : 883148
Total views : 6488596
