
गोंदिया: प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत के तहत इस महिने में जनजागरूकता सप्ताह आयोजित किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत ताप्ती सेवा समिति द्वारा आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन के.टी.एस. की चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुवर्णा हुबेकर के हाथों संपन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रमुख मार्गदर्शक के रूप में रिलायंस कैंसर हॉस्पिटल के मैनेजर डॉ. सुलभ रहांगडाले तथा संयोजक ताप्ती सेवा समिति के श्रीमान कालूराम अग्रवाल उपस्थित थे। डॉ. सुवर्णा हुबेकर ने अपने मार्गदर्शन में कहा कि “स्वास्थ्य संपदा जनता का अधिकार है और जन-स्वास्थ्य भी जनता का ही अधिकार है, इसलिए अधिक से अधिक लाभार्थियों को अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहिए।”
ताप्ती सेवा समिति की ओर से आरोग्य मित्र श्री नागपुरे का सत्कार भी किया गया।
विशेष रूप से गोंदिया स्थित कोकिलाबेन अंबानी कैंसर हॉस्पिटल (रिलायंस हॉस्पिटल) में आयुष्मान योजना लागू है। इसलिए कैंसर पीड़ित मरीजों को इस योजना का अवश्य लाभ लेना चाहिए। जनता को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिलाने में सहयोग करने वाली आशा सेविकाओं और आंगनवाड़ी सेविकाओं का भी इस अवसर पर ताप्ती सेवा समिति द्वारा सत्कार किया गया।





Total Users : 883108
Total views : 6488546
