
जयपुर: इस पावन उद्देश्य की पूर्णता एवं आयोजन की रूपरेखा पर विचार-विमर्श हेतु विप्र फाउंडेशन की ओर से एक विशेष बैठक का आयोजन 15 अक्टूबर 2025 को धरणीधर मंदिर रंगमंच, बीकानेर में रखा गया है। इस सभा की अध्यक्षता पूज्य स्वामी श्री प्रखर जी महाराज करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ बीकानेर के माननीय विधायक श्री जेठानन्द व्यास जी को प्रथम निमंत्रण पत्र भेंट कर किया गया।
श्री व्यास जी ने कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आश्वासन दिया तथा आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं राष्ट्रीय चेतना से जुड़े कार्यक्रम समाज में एकता, शांति और संस्कारों के पुनर्संचार का माध्यम बनते हैं। इस अवसर पर भंवर पुरोहित, रमेशचंद्र उपाध्याय, श्री प्रकाश उपाध्याय, विजय पाईवाल तथा दीपक हर्ष भी उपस्थित रहे। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव भंवर पुरोहित ने बताया कि यह महायज्ञ राष्ट्र निर्माण और विश्व कल्याण की भावना से प्रेरित है। इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक ब्राह्मण बंधुओं से पधारने का आह्वान किया है।
राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रभारी रमेशचंद्र उपाध्याय, विफा ज़ोन 1B ने बताया कि 15 अक्टूबर की सभा में विप्र समाज के सभी पदाधिकारी और सदस्य एवं अन्य ब्राह्मण बन्धु उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम विवरण: दिनांक – 15 अक्टूबर 2025 समय – सायं 4:30 बजे स्थान – धरणीधर मंदिर रंगमंच, बीकानेर निवेदक: भंवर पुरोहित, राष्ट्रीय सचिव, विप्र फाउंडेशन, रमेशचंद्र उपाध्याय राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रभारी,विफा ज़ोन 1B, शार्दूलगंज, बीकानेर मो. 9829985611





Total Users : 883068
Total views : 6488500
