
गोंदिया: वर्तमान युग में बालाजी महाराज को सर्वशक्तिमान माना गया है और सारी शक्तिया उनकी सेवा में निहीत है। आचार्य श्री धिरेन्द्र शास्त्रीजी महाराज जिन्हें आज पुरी दुनिया बाबा बागेश्वर के नाम से जानती है, उन पर बालाजी महाराज का वरदहस्त है और दीन दुनिया के सभी जरुरतमंदो को वे अपने दिव्य स्वरुप से न सिर्फ राहत प्रदान करते है, अपितु सभी की तकलीफो को अपनी दिव्य दृष्टि से देखकर उनका योग्य निवारण भी करते है, जो अपने आप में अद्वितीय है। आमगांव के हमारे अभिन्न सहयोगी एवं पुर्व नगर कॉग्रेस अध्यक्ष बलराम असाटी के होनहार पुत्र देवेश असाटी ने इतना भव्य आयोजन संपन्न करवाया है, जिसके लिए पुरे असाटी परिवार का अभिनंदन है, ऐसे उद्गार पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने आमगांव स्थित “अवधपुरी धाम” में उपस्थित श्रध्दालुओं के साथ हुई चर्चा में व्यक्त किये। उन्होंने आगे कहा कि, बाबा बागेश्वर का पहले मोहाड़ी क्षेत्र और अब आमगांव में आगमन् निश्चित रूप से इस बात का संकेत है कि, जल्द ही बालाजी सरकार की कृपा से गोंदिया में यह दिव्य आयोजन हम साकार होता देख सकेगे। इससे पूर्व पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने सपरिवार बाबा बागेश्वर के दर्शन कर उनका आशिर्वाद प्राप्त किया और उनसे गोंदिया नगर में दिव्य दरबार लगाने का विनम्रता पूर्वक अनुरोध किया। जिस पर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बाबा बागेश्वर ने पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल को अपने हाथों से माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन करते हुए अपना दिव्य आशिर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उनकी धर्मपत्नी सौ. उमादेवी गोपालदास अग्रवाल, वरिष्ठ कॉग्रेसी नेता एवं गोपालदास अग्रवाल के पारिवारिक सदस्य अपूर्व अग्रवाल, आमगांव के सुप्रसिध्द उद्योगपति गोकुल माहेश्वरी, जे.यु. भट्ट, जिला काँग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष बंशीधर अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।






Total Users : 883068
Total views : 6488500
