
गोंदिया: श्री राधाक्रिष्ण महिला समिती द्वारा गोंदिया के शास्त्री वॉर्ड में सुप्रसिध्द कथाव्यास प. पू. परमानंदजी महाराज की ओजस्वी वाणी में आयोजित संगीतमय शिवमहापुराण कथा महोत्सव में पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने सपत्नीक पुजा-अर्चना कर व्यासपीठ का आशिर्वाद लिया।
इस अवसर पर कथाव्यास प. पू. परमानंदजी महाराज द्वारा भव्य शोभायात्रा के साथ ग्राम देवता पुजन, व्यासपुजा, अमरकथा, विश्वेवर संहिता, रुद्रसंहिता, श्री सती खंड, नारद कथा, रुदअवतार, रुद्रखंड, रुदपुजा, रामेश्वर पुजन एवंम रामकथा, उमा संहिता, शिव पार्वती संवाद, कैलाश संहिता, रुद्रअवतार, हनुमान कथा, शिव पुराण की महिमा वर्णन, श्री शिवलिला, श्रीकृष्ण कथा, वायुवीय संहिता, श्री शिव पार्वती विवाह, श्रृष्टिवर्णन, शिवतत्व, महाआरती, हवन, महाप्रसाद, व्यासपुजा कथा समापन आदि का संगीतमय मधुरवाणी में वाचन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थितों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने कहा की, सृष्टि का सृजन और समुद्रमंथन से निकले विष का पान कर भगवान शिव द्वारा सृष्टि की रक्षा के सजीव दर्शन शिवमहापुरण में होते है। शिव महापुराण भगवान शिव के शिव की महिमा का दर्शन शास्त्र है। हम सभी सौभाग्यवान है जो, कथाव्यास प.पू. परमानंदजी महाराज की ओजस्वी वाणी भागवत भुषण में प्रभु शिव की विस्मयकारी बारात, कार्तिक जन्म, ताडकासुर वध, श्री गणेश जन्मोत्सव, शिव के अवतारों के साथ-साथ भगवान शिव के अलोकीक कथा का श्रवण कर पा रहे है। इस अवसर पर पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने सभी उपस्थितीयों को भव्य संगीतमय शिवमहापुराण के सफल आयोजन के लिये शुभकामनाएं दी।
उन्होंने आगे कहा कि, हर्ष की बात है कि, हर वर्ष की तरह शास्त्री वॉर्ड में इस धार्मिक कथा का आयोजन महिलाओं के महिला मंडल द्वारा किया गया है। महिलाओं के भगवान शिव में बढ़ती आस्था को ध्यान में रखते हुए हमने सुप्रसिध्द राष्ट्रीय संत श्री प्रदीपजी महाराज को शिव महापुराण एवं भव्य रुद्राभिषेक हेतु गोंदिया निमंत्रित किया है और उन्होने गोंदिया के लिए जल्द ही समय देने पर सहमती दी है।
प्रमुख रुप से स्थानीय नप सदस्य सुनिल तिवारी, पुर्व जिला बैंक संचालक पन्नालाल शहारे, शहर कॉंग्रेस महासचिव मनोज पटनायक, अपूर्व अग्रवाल, आसीफ अंसारी, पुरणलाल पाथोडे एवं श्रीमती उमादेवी गोपलदास अग्रवाल प्रमुख रुप से उपस्थित थे।





Total Users : 883068
Total views : 6488500
