
कलचुरी: अखिल भारतीय जायसवाल सर्व० महासभा के राष्ट्रीय युवा कार्यकारिणी के अध्यक्ष श्री राजा चौधरी, द्वारा अपने संरक्षक मंडल श्रीप्रकाश चौधरी जी (पूर्व विधायक), श्री प्रदीप भाई जायसवाल जी (पूर्व विधायक), श्री अशोक जायसवाल जी SMT के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री शैलेंद्र जायसवाल एड०, राष्ट्रीय संयोजक एवं प्रभारी उ०प्र० श्री अटल गुप्ता जी, से सलाह विमर्श एवं राष्ट्रीय कार्य. अध्यक्ष एवं मीडिया सेल प्रभारी श्री विष्णु शिवहरे एड० की प्रबल संस्तुति पर झांसी निवासी, कल्चुरी गौरव, दानवीर एवं समाजसेवी श्री नितेंद्र रघुवीर राय फौजी को राष्ट्रीय वरिष्ठ कार्य० युवाध्यक्ष मनोनीत किया जाता है।
नितेंद्र रघुवीर राय फौजी झांसी के सामाजिक क्षेत्र में, किसी परिचय के मोहताज नहीं है, देश की सेवा “भारतीय सेना” से शुरू सफर, अपना भूमि का व्यवसाय शुरू करने के साथ ही झांसी कलचुरी समाज में भी सेवा-भाव से सक्रिय हो गए। वह प्रतिवर्ष बिना किसी की सहायता से, स्वयं के संसाधनों से प्रत्येक वर्ष
????6 दिसंबर 2022 को 6 निर्धन कन्या का विवाह,
????2023 में 13 निर्धन कन्या का विवाह,
????2024 में 21 निर्धन कन्याओं विवाह, एवं
????2025 में 55 निर्धन कन्या का विवाह करके झांसी ही नहीं, पूरे देश में कल्चुरी कलार समाज में, ऐसी मिसाल कायम की। जिसका सानी कोई नहीं।
????इसके पूर्व 2016 में झांसी कल्चुरी कलार के कार्य० अध्यक्ष के दौरान 16 सजातीय कन्याओं के विवाह में मुख्य भूमिका का निर्वहन किया साथ ही…
????उनके नेतृत्व में भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की जयंती मनाई जाती रही।
????साथ ही वह कृतसंकल्पित हैं कि झांसी में भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन के नाम से भव्य एवं विराट स्थल होगा और उसमें अपने आराध्य की एक विशाल भव्य मूर्ति का अनावरण भी होगा।
ऐसे दृढ़ संकल्प के प्रतिभावान सजातीय गौरव, दानवीर एवं समाजसेवी श्री नितेंद्र रघुवीर राय जी से अखिल भारतीय जायसवाल सर्व० महासभा अपने आपको गौरवान्वित महसूस करती है एवं आपसे अपेक्षा करती है कि युवा महासभा आपके दिशा निर्देशन में निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होगी। श्री नितेंद्र रघुवीर राय जी के मनोनयन पर अखिल भारतीय जायसवाल सर्व० महासभा परिवार की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
????मीडिया सेल, 8299036884, अखिल भारतीय जायसवाल सर्व० महासभा





Total Users : 895442
Total views : 6505858
