
गोंदिया: गोंदिया में इन दिनों चल रहे सभी समाजो के क्रिकेट टुर्नामेंट की श्रृंखला में, समग्र ब्राम्हण समाज के प्रतिनिधित्व हेतु प्रो. निलेश चौबे, पत्रकार अतुल दुबे एवं जिला सहकारी बैंक संचालक अरुणकुमारजी दुबे आदि समाज बंधुओं द्वारा “समग्र ब्राम्हण प्रिमीयर लींग” का यह आयोजन सराहनीय है, ऐसे उद्गार जिला सहकारी बैंक संचालक एवं नवनियुक्त नप सदस्य प्रफुल गोपालदास अगव्राल ने क्रिकेट टुर्नामेंट के समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में व्यक्त किये।
क्रिकेट लींग का फायनल मैच पार्षद सुनिल तिवारी के नेतृत्व में खेल रही माँ शारदा क्रिकेट टीम ने जीतकर ४१,१११ का पारितोषित प्राप्त किया, वहीं पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल की ओर से द्वितीय टीम को २१,१११ का नगद पुरस्कार सौंपा गया। प्रफुल अग्रवाल ने आगे कहा कि, भारत दुनिया का क्रिकेट प्रेमी राष्ट्र है और भारतीय खिलाड़ीयों ने आज विश्व क्रिकेट में देश का झंडा गाड़ रखा है। देश के युवाओं में क्रिकेट को लेकर एक अलग ही जुनुन दिखाई देता है। युवाओं को क्रिकेट धर्मो, समाजों और भाषाओं से परे एक साथ, एक मैदान पर लाता है। हर्ष की बात है कि, गोंदिया में भी हमने देश की कौमी एकता को साकार करने का प्रयास किया और सभी समाजों के खिलाड़ीयों और खेल प्रेमियों को एक साथ इस मैदान पर खेलने और रोमांचक मैचेस के प्रदर्शन का अवसर गत दिनों “विजेताओं के महासंग्राम क्रिकेट टुर्नामेंट” के माध्यम से दिया। गोंदिया में आयोजित हो रहे अनेकों क्रिकेट टुर्नामेंट क्षेत्र में भाईचारे और खेल भावना की मिसाल कायम कर रहे है, ऐसे उद्गार प्रफुल गोपालदास अग्रवाल ने व्यक्त किये।
माँ शारदा क्रिकेट टीम ने जीता फायनल मैच: गत १६ फरवरी से प्रारंभ विजेताओं के महासंग्राम टुर्नामेंट में पहले दिन से ही सभी टीमों के बीच रोमांचक मैचेस हुए। लेकिन अंतिम मुकाबला पार्षद सुनिल तिवारी की माँ शारदा क्रिकेट टीम ने जीता। प्रमुख रूप से अरुण दुबे, निलेश चौबे, अतुल दुबे, अपूर्व अग्रवाल, मितेश पोद्दार, जयंत शुक्ला, अमर मिश्रा, सी.ए. राजेश व्यास, वैभव मिश्रा, मोन्टी मिश्रा, जिला मजुर सहकारी संघ अध्यक्ष बंटी मिश्रा, अजय मिश्रा, दिनेश मिश्रा, गौरव मिश्रा, हिरा मिश्रा, लोकेश मिश्रा, संकेश तिवारी, मुकेश मिश्रा, गुड्डु मिश्रा, शैलेश मिश्रा, अरविंद तिवारी, हरिश जगदिश तिवारी, प्रतिक मिश्रा, विष्णु तिवारी सहित सैकड़ों क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन तथा आभार प्रदर्शन अपूर्व अग्रवाल ने किया।





Total Users : 895442
Total views : 6505857
