
अखिल भारतीय जायसवाल के सांस्कृतिक मंच द्वारा, 13 मार्च को, तापड़िया नाट्य मंदिर, छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र) में, आयोजित कल्चुरी वंश के आराध्य राजराजेश्वर भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के प्रति समर्पित होनहार, युवा गायक कलाकारों के, भक्ति गीतों के एल्बम का विमोचन किया गया साथ ही सम्मानित एवं प्रोत्साहित भी किया गया। संस्कृति और संस्कार ही किसी भी समाज व संगठन की मूल पहचान होती है। अखिल भारतीय जायसवाल सांस्कृतिक मंच विगत केई वर्षों से कल्चुरी वंश के युवा कलाकारों को कला और अपनी संस्कृति के प्रति, मंच उपलब्ध करवाने का सार्थक कार्य कर रहा है, इसी कड़ी में, वालुज महानगर के श्री सचिन जायसवाल की होनहार, युवा पुत्री, गायिका कु० तनिष्का जायसवाल द्वारा गाए भक्ति गीतों के एल्बम का समारोह में विमोचन किया गया।
जिसमें कल्चुरी वंश के आराध्य राजराजेश्वर भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन की स्तुति भक्तिगीतों के साथ, चालीसा एवं आरती संग्रह को मधुर आवाज में संगीतमय प्रस्तुत किया गया है। जिसमें गीतों की रचना श्री शैलेंद्र टिकारिया एवं संगीतबद्ध श्री सिद्धांत टिकारिया ने किया है। इस अवसर पर विधायक श्री प्रदीप जायसवाल जी, सभासद श्री ऋषिकेश जायसवाल, अखिल भारतीय जायसवाल सर्व० महासभा के संरक्षक एवं SMT श्री अशोक जायसवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजकिशोर पापा मोदी, राष्ट्रीय युवा महामंत्री श्री नितेश जायसवाल, सांस्कृतिक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शैलेंद्र टिकारिया, राष्ट्रीय कार्य० अध्यक्ष श्री साईनाथ जायसवाल, मनोज टिकरिया, सुरेंद्र जायसवाल एवं रितेश जायसवाल (जालना), विवेक जायसवाल, अजय जायसवाल, उदय मनीष जायसवाल, पंकज जायसवाल, मनीषराज जायसवाल, जुगल किशोर जायसवाल, अमोल जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल सारिका, कमलेश्वरी, गीता, जयश्री, उमा एवं सैकड़ो की संख्या में सजातीय बंधुओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
इस अवसर पर “अखिल भारतीय जायसवाल सर्व० महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का “अतिथि देवो भव” की परंपरा का खूबसूरत निर्वहन करने लिए, अखिल भारतीय जायसवाल सांस्कृतिक मंच एवं श्रीमती शिल्पी एवं श्री सचिन जायसवाल जी का, बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार। इंडियन हेड लाइंस के लिए श्री विष्णु शिवहरे एड० राष्ट्रीय कार्य० अध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी की विशेष रिपोर्ट…





Total Users : 895442
Total views : 6505858
