
पश्चिम बंगाल प्रतिनिधि: अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा की बंगाल की प्रादेशिक इकाई, जायसवाल सर्वर्गीय महासभा पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में समाज के प्रति कर्मठ, लगनशील, जागरूक एवं समाज के प्रति सदैव तत्पर, लोकप्रिय प्रसिद्ध उद्यमी जोड़ी, श्रीमान राजनारायण जायसवाल जी एवं प्रदेश महासचिव के रूप में, श्री धर्मेंद्र जायसवाल जी को राष्ट्रीय नेतृत्व एवं हाई पावर समिति द्वारा नियुक्त किये जाने पर बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
आशा है कि आप दोनों के दिशा निर्देशन में, संपूर्ण पश्चिम बंगाल के कल्चुरी वंश के कलवार, कलार, कलाल एवं अन्य वर्गों में सौहार्द, प्रेम एवं आपसी सहयोग एवं सामंजस्य के साथ, एक नई ऊर्जा का संचार होगा एवं एकीकरण के दिशा में भी मील का पत्थर होगा और अपने आने वाले सभी कार्यक्रमों को ठीक प्रकार से प्रदेश के अंदर संपन्न हो सके यह भी सुनिश्चित है।
हमें विश्वास है कि श्री राजनारायण जायसवाल जी के नेतृत्व में एवं श्री धर्मेंद्र जायसवाल जी के कुशल संचालन में पश्चिम बंगाल में एक बहुत ही प्रभावी प्रादेशिक टीम का पुनः गठन होगा। आप सभी को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की मंगल शुभकामनाएं विष्णु शिवहरे एड० राष्ट्रीय कार्य० अध्यक्ष एवं मीडिया सेल प्रभारी 8299036884 अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा की विशेष रिपोर्ट





Total Users : 895442
Total views : 6505858
