
छिंदवाड़ा। अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयनारयण चौकसे एवं राष्ट्रीय महासचिव एम.एल. राय की स्वीकृति से प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौकसे, प्रदेश महासचिव कार्यालय वीरेन्द्र राय (पप्पू), प्रदेश महासचिव संगठन ओ. पी. चौकसे, प्रदेश महासचिव प्रचार हरीराम राय के द्वारा जिला छिदवाड़ा कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष के रूप में अनुज चौकसे, जिला महासचिव संगठन शशिकांत सूर्यवंशी, जिला महासचिव अमित माहौरे, जिला महासचिव प्रचार प्रवीण सूर्यवंशी, जिला कोषाध्यक्ष विकास राय का मनोनयन कर सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारिया सौंपी गई है। महासभा द्वारा अभी तक मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, केरला में प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जा चुका है तथा मध्यप्रदेश इकाई के जिला कार्यकारिणी में भोपाल, विदिशा नर्मदापुरम बैतुल सिहोर, सागर, राजगढ़, शाजापुर, गुना, आशोकनगर, भिण्ड, मुरैना, श्योपुर जिले की कार्यकारिणी घोषित हो चुकी है शेष जिला की कार्यकारिणी हेतु पाँच पाँच नाम आमंत्रित किये जाते है अन्य कार्यकारिणी का मनोनयन जिला के अध्यक्ष एवं महासचिव द्वारा किया जाता है इसके अंतर्गत प्रदेश के संरक्षक, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव आदि महिला अध्यक्ष, युवा अध्यक्ष आदि का मनोनयन किया जाता है। छिदवाड़ा जिले के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियो के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।





Total Users : 895442
Total views : 6505858
