
भरवेली: भगवान सहस्त्रबाहु डहरवाल कलार समाज महासंघ के कोषाध्यक्ष पवन डहरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भरवेली में नवनिर्मित भगवान सहस्त्रबाहु मंदिर में राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु भगवान की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा की गई 25 अप्रैल को नवनिर्मित भगवान सहस्त्रबाहु मंदिर का अतिथियों द्वारा उदघाटन किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रदीप जायसवाल पूर्व केबिनेट मंत्री , अध्यक्षता श्रीमती मीना बिसेन सरपंच भरवेली विशिष्ट अतिथि नरेश उचिबगले अध्यक्ष अखिल डहरवाल कलार समाज नागपुर , नरेंद्र धुवारे समाजसेवी बालाघाट, श्रीमती भारती शिवचरण डहरवाल नागपुर , संजय बारागवने नागपुर , रवि राजभोज समाजसेवी सतोना गोंदिया, सोहन लाल उचीबगले पूर्व अध्यक्ष अखिल डहरवाल कलार समाज नागपुर, दीपक डहरवाल नागपुर की उपस्थिति में संपन्न हुआ
कार्यक्रम में प्रस्तावना अध्यक्ष संतोष बघेल ने रखी, प्रदीप जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा देश में कलार समाज में जागरूकता बड़ी है और शिक्षा के क्षेत्र में समाज के लोग आगे आ रहे है नरेश उचिबगले ने समाज को एक होकर राजनीतिक रूप से सशक्त होने की आवश्यकता है
छिंदवाड़ा के रामाकोना से श्रीमती सरोज राठौर, श्री संदीप सोनगड़े भोपाल अकादमी , अखिलेश मंडलेकर, अमित हिरवाने, छेदीलाल राठौर वारासिवनी, राहुल जेमी बालाघाट, रोमांशु बोरिकर बालाघाट , प्रमोद सोनगड़े पूर्व युवा संगठन मंत्री युवा कलार समाज बालाघाट आदि की उपस्थिति में संपन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा समारोह पांच दिवसीय सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए समिति के अनिल दहले, काशीराम बिठले, वैभव साकरे, दीपक बघेल, तोमेश दहले, राहुल भोरगडे आदि का सराहनीय योगदान रहा है समारोह का सफल संचालन पवन डहरवाल किया समारोह के अंत में गेसलाल डहरवाल ने आभार प्रदर्शन किया





Total Users : 895442
Total views : 6505858
