BREAKING NEWS
१३ वर्षीय सूर्यांशु बारसे याची वैनगंगा नदीत जलतरणाची उल्लेखनीय कामगिरी! “कारधा ते कोरंभी हे अंतर १ तास ३५ मिनिटांत केले पार” गोंदिया में ‘रास रंग गरबा नाइट्स 2.0’ के षष्ठम दिवस पर साउथ इंडियन लुक में सजे प्रतिभागी; गरबा के रंग में रंगा पूरा परिसर! संतोष जी शेंडे यांची काँग्रेसच्या करडी /देवाडा सर्कलमध्ये अध्यक्षपदी निवड. जयंतीभाई हिरालाल सोनी ज्वेलर्स की विशेष त्योहारी योजना से ग्राहकों को मिलेंगे आकर्षक लाभ कलार (कलचुरी) समाज के प्रति तन-मन-धन से समर्पित पंकज हीरालाल राजाभोज “लायंस क्लब के माजी अध्यक्ष, समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य मानकर सामाजिक एकता एवं जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय”
१३ वर्षीय सूर्यांशु बारसे याची वैनगंगा नदीत जलतरणाची उल्लेखनीय कामगिरी! “कारधा ते कोरंभी हे अंतर १ तास ३५ मिनिटांत केले पार” गोंदिया में ‘रास रंग गरबा नाइट्स 2.0’ के षष्ठम दिवस पर साउथ इंडियन लुक में सजे प्रतिभागी; गरबा के रंग में रंगा पूरा परिसर! संतोष जी शेंडे यांची काँग्रेसच्या करडी /देवाडा सर्कलमध्ये अध्यक्षपदी निवड. जयंतीभाई हिरालाल सोनी ज्वेलर्स की विशेष त्योहारी योजना से ग्राहकों को मिलेंगे आकर्षक लाभ कलार (कलचुरी) समाज के प्रति तन-मन-धन से समर्पित पंकज हीरालाल राजाभोज “लायंस क्लब के माजी अध्यक्ष, समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य मानकर सामाजिक एकता एवं जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय” “ना छूट, ना लूट—सीधी बचत का भरोसा” जयंतीभाई हिरालाल सोनी ज्वेलर्स की विशेष त्योहारी योजना से ग्राहकों को मिलेंगे आकर्षक लाभ “ना छूट, ना लूट—सीधी बचत का भरोसा” चिमनलाल हिरालाल सोनी ज्वेलर्स 01 अक्टूबर 2026 से विशेष ऑफर की शुरुआत | 22 कैरेट सोने के जेवरों पर मात्र 7.49% मेकिंग चार्जकी विशेष त्योहारी योजना से ग्राहकों को मिलेंगे आकर्षक लाभ, “लेक लाडकी आई-बाबाची” उपक्रमाचा तिसरा वर्धापन दिन उत्साहात साजरा  माजी विद्यार्थी गौरव बिसेन यांच्याकडून दत्तोरा शाळेला विविध वृक्षांची सप्रेम भेट “पर्यावरण संवर्धनाचा संदेश देत मातृशाळेसाठी स्तुत्य उपक्रम”
No Slide Found In Slider.
No Slide Found In Slider.
No Slide Found In Slider.
No Slide Found In Slider.
TUSHAR IHNN I CARD
No Slide Found In Slider.
PRESS SANGATHAN ID CARD 2025
InCollage_20250719_153500268 (1)
HUMAN RIGHT ID CARD
HUMAN RIGHT Appointment_letter (94)
IND NEWS
InCollage_20250726_205536512 (1)
ind
ind qr-code
IND LOGO 2 sign
NEWS PRABHAT (4)
NEWS PRABHAT (6)

पश्चिम बंगाल जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के उत्कृष्ट आतिथ्य में गरिमामय वातावरण में “अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा” का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न।

पश्चिम बंगाल जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के उत्कृष्ट आतिथ्य में गरिमामय वातावरण में "अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा" का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न।

PRESS SANGATHAN ID CARD 2025
InCollage_20250719_153500268 (1)
HUMAN RIGHT ID CARD
HUMAN RIGHT Appointment_letter (94)
IND NEWS
InCollage_20250726_205536512 (1)
ind
ind qr-code
IND LOGO 2 sign
NEWS PRABHAT (4)
NEWS PRABHAT (6)

कोलकाता/हावड़ा/इंडियन हेडलाइन न्यूज़ नेटवर्क: देश के आर्थिक एवं सर्वाधिक जनसंख्या से परिपूर्ण एवं मां काली शक्तिपीठ के रूप में प्रसिद्ध, रामकृष्ण परमहंस एवं स्वामी विवेकानंद जैसे संतों की कर्मभूमि, कोलकाता में, पश्चिम बंगाल जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के आतिथ्य में आयोजित अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा का दो दिवसीय राष्ट्रीय उच्चाधिकार समिति एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के साथ पश्चिम बंगाल प्रादेशिक इकाई का शपथ ग्रहण कार्यक्रम, अत्यंत भव्य, अनुशासित एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ वरमाला बैंक्वेट हॉल में आयोजित इस राष्ट्रीय बैठक में, राष्ट्रीय एकीकरण, संगठनात्मक शक्ति, सामाजिक समरसता, उत्कृष्ट आतिथ्य, सांस्कृतिक विरासत की एक अविस्मरणीय मिसाल पेश की गई। देश के विभिन्न राज्यों से पधारे प्रतिनिधियों के आवास, आवागमन, स्वागत, भोजन, जलपान की उत्तम एवं उत्कृष्ट व्यवस्था पश्चिम बंगाल की नवगठित प्रदेश कार्यसमिति द्वारा अत्यंत समर्पण एवं आत्मीयता के साथ की गई।

आये हुए अतिथियों के लिए, होटल पैराडाइज, होटल दिशा, होटल दीप, होटल अर्चित, एवं होटल इन में, उत्कृष्ट व्यवस्था की गई। प्रातःकालीन चाय-नाश्ता, स्वादिष्ट दोपहर भोज, सायं चाय स्नैक्स एवं रात्रि भोजन की व्यवस्था ने सभी प्रतिनिधियों का मन मोह लिया। वरमाला बैंक्वेट हॉल की सुसज्जित मंच व्यवस्था, अनुशासित संचालन एवं समग्र प्रबंधन को उपस्थित जनों ने मुक्तकंठ से सराहा।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का शुभारंभ ध्वजारोहण, दीप प्रज्वलन एवं भगवान सहस्त्रार्जुन पूजन के साथ, कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत के साथ ही, उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजकिशोर पापामोदी ने कहा कि अध्यक्ष अथवा कोई भी पदाधिकारी केवल एक निमित्त मात्र होता है, जबकि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित सदस्य और कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि महासभा का मूल उद्देश्य सामाजिक एकीकरण, संगठन विस्तार के साथ ही, गरीब एवं जरूरतमंद कन्याओं के विवाह, आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों के शैक्षणिक सहयोग तथा समाज के सर्वांगीण उत्थान हेतु ठोस एवं प्रभावी कार्य करना है। इस अवसर पर, कार्यक्रम के मुख्यातिथि उत्तर प्रदेश के मुग़लसराय के विधायक श्री रमेश जायसवाल जी एवं विशिष्ट अतिथि पश्चिम बंगाल कोलकाता के विधायक श्री तरुण ज्योति, विधायक श्री पीयूष कनोडिया ने भी राष्ट्रीय स्तर पर, कल्चुरी समाज की महत्ती भूमिका पर अपने अपने विचार व्यक्त किए।

राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट शैलेन्द्र जायसवाल ने पूर्व बैठकों में लिए गए निर्णयों एवं उनके अनुपालन का विस्तृत प्रतिवेदन सदन के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल ने जातीय जनगणना के महत्व पर बल देते हुए समाज के सभी बंधुओं से अपनी वास्तविक सामाजिक पहचान कलवार, कलाल अथवा कलार के रूप में दर्ज कराने का आह्वान किया, जिससे समाज की वास्तविक जनसंख्या का प्रमाणिक आंकड़ा उपलब्ध हो सके।

राष्ट्रीय संरक्षक श्री अशोक जायसवाल ने संगठनात्मक एकता, अनुशासन एवं सामाजिक समरसता को समाज की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए समाजहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। वहीं राष्ट्रीय संरक्षक श्री अटल गुप्ता ने राजनीतिक जागरण की आवश्यकता पर बल देते हुए उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जनजागरण अभियान चलाने की घोषणा की। बैठक में विभिन्न प्रांतों से पधारे, पदाधिकारियों ने संगठन को अधिक सक्रिय, सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। 

राष्ट्रीय उच्चाधिकार समिति की बैठक में, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजकिशोर पापा मोदी जी, संरक्षक श्री अशोक जायसवाल एवं राष्ट्रीय कार्य० अध्यक्ष एवं मीडिया सेल प्रभारी विष्णु शिवहरे एड० द्वारा महासभा के हित में आजीवन सदस्यता संदेश के प्रति विभिन्न प्रांतों से आए, बड़ी संख्या में महिलाओं सहित अनेक समाजबंधुओं ने आजीवन सदस्यता ग्रहण कर संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राजस्थान से पधारे भामाशाह श्री जयसिंह चौहान जी एवं झांसी से श्री सुरेंद्र राय जी को राष्ट्रीय कार्य० अध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही राष्ट्रीय विशेष हाई पावर समन्वय समिति प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी।

इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों का सामूहिक सम्मान किया गया। साथ ही समाज के प्रमुख पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को विशेष रूप से सम्मानित करते हुए उनसे समाजहित, सामाजिक एकता, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं सकारात्मक जनजागरण से जुड़े विषयों को प्रमुखता से प्रकाशित करने का आग्रह किया गया।

कार्यक्रम की विशेष आकर्षक प्रस्तुति पश्चिम बंगाल महिला महासभा की महिलाओं द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या रही। भारतीय पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित मातृशक्ति ने अपनी मनोहारी प्रस्तुतियों के माध्यम से महिला एकता, सांस्कृतिक गौरव एवं नारी सशक्तिकरण का प्रभावशाली संदेश दिया, जिसने उपस्थित सभी प्रतिनिधियों को भावविभोर कर दिया।

इस भव्य एवं विराट आयोजन की सफलता में पश्चिम बंगाल जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा की नवनियुक्त प्रांतीय कार्यकारिणी चेयरमैन श्री राजीव जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष श्री राजनारायण जायसवाल, प्रदेश महासचिव श्री धर्मेन्द्र जायसवाल, श्री स्वरूप जी, श्री विकास जी, श्री प्रदीप जायसवाल, श्री दिलीप जायसवाल, श्री अशोक साह, श्री विंध्याचल जी के साथ युवा नेतृत्व एवं नारीशक्ति पश्चिम बंगाल की संपूर्ण समर्पित टीम का अनुकरणीय समन्वय, अथक परिश्रम एवं सेवा-भाव विशेष रूप से प्रशंसनीय रहा। उनके सामूहिक प्रयासों ने इस राष्ट्रीय बैठक को ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय स्वरूप प्रदान किया।

राष्ट्रीय बैठक में, यह स्पष्ट संदेश दिया कि जब संगठन, सेवा, शिक्षा, सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और सामूहिक संकल्प एक सूत्र में बंधते हैं, तब समाज के उज्ज्वल भविष्य का सशक्त आधार निर्मित होता है। कोलकाता का यह ऐतिहासिक आयोजन निस्संदेह अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के संगठनात्मक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में स्मरण किया जाएगा।

  ????मीडिया सेल , 8299036884, अखिल भारतीय जायसवाल सर्व० महासभा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PRESS SANGATHAN ID CARD 2025
InCollage_20250719_153500268 (1)
HUMAN RIGHT ID CARD
HUMAN RIGHT Appointment_letter (94)
IND NEWS
InCollage_20250726_205536512 (1)
ind
ind qr-code
IND LOGO 2 sign
NEWS PRABHAT (4)
NEWS PRABHAT (6)
loader-image
BHANDARA GONDIA
6:21 am, Nov 16, 2026
temperature icon 18°C
overcast clouds
55 %
1015 mb
5 Km/h
Wind Gust: 5 Km/h
Clouds: 100%
Visibility: 10 km
Sunrise: 6:38 am
Sunset: 5:51 pm

Our Visitor

8 9 5 4 4 2
Total Users : 895442
Total views : 6505858

कलार (कलचुरी) समाज के प्रति तन-मन-धन से समर्पित पंकज हीरालाल राजाभोज “लायंस क्लब के माजी अध्यक्ष, समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य मानकर सामाजिक एकता एवं जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय”

Our Visitor

8 9 5 4 4 2
Total Users : 895442
Total views : 6505858