
इंडियन हेडलाइन न्यूज़ नेटवर्क: अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार महासभा के राष्ट्रीय महासचिव किशोर भगत ने अपने समाज के सभी राष्ट्रीय संगठनों को पत्र लिखकर एक फेडरेशन बनाने का सुझाव दिया हैं। उन्होंने बताया कि आज अपने समाज के कई सारे राष्ट्रीय संगठन बने है।जो जातीय समाज के लिए अच्छा कार्य भी कर रहे हैं। लेकिन देखा गया है कि कई संगठन जाति से संबंधित बड़े फैसले खुद ही लेकर उनका प्रचार शुरू कर देते है, इससे समाज ने भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो जा रहा है।यही समाज के विघटन का बड़ा कारण है। समाज किसकी सुने किसकी ना सुने वाली भ्रम से गुजर रहा है। समाज ने एकता नहीं बन पा रही है ।इससे आगे नहीं बढ़ पा रहा है। असंगठित समाज होने के कारण समाज सभी दृष्टि से पिछड़ गया हैं। किशोर भगत जी ने फेडरेशन के लिए कुछ सुझाव भी समाज और संगठनों के सामने रखा है। जो निम्न लिखित है।
फेडरेशन संगठनों का संगठन होगा यानी महासंगठन
इसके सदस्य व्यक्ति नहीं बल्कि पंजीकृत संगठन होगा।
संगठन के अध्यक्ष फेडरेशन के कार्यकारिणी के सदस्य होंगे।
फेडरेशन के अध्यक्ष का कार्यकाल दो साल का होगा। अध्यक्ष रोटेशन के तहत सभी संगठनों के अध्यक्ष बारी बारी से बनेंगे।
जिस संगठन के अध्यक्ष फेडरेशन के अध्यक्ष रहेंगे ,उस वर्ष फेडरेशन की मीटिंग उन्हीं का संगठन आयोजित करेगा।
जाति से संबंधित बड़े फैसले लेने का अधिकार केवल फेडरेशन का होगा।।
जाति के हक के लिए शासन प्रशासन और सरकार से बात केवल फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल करेगा।
सभी संगठन केवल समाज के लिए अपने अपने तरीके से कार्य करेंगे ,लेकिन जाति से संबंधित कोई भी फैसला वो नहीं लेंगे।
समाज के जितने भी अन्य संगठन है , चाहे वो स्थानीय संगठन हो, जिला स्तरीय संगठन हो या प्रदेश स्तरीय हो, उन्हें फेडरेशन के किसी एक सदस्य संगठन से मान्यता लेना होगा, तभी वो समाज का संगठन कहलाएंगे।
फेडरेशन बजे नियम को सभी सदस्य संगठनों और उससे मान्यता प्राप्त सभी संगठनों को मानना अनिवार्य होगा
किशोर भगत जी ने बताया कि फेडरेशन बनने से समाज में एकता भी आएगी और समाज संगठित होकर एक शक्ति के रूप में उभरेगा। सभी संगठन भी समन्वय के साथ कार्य करेंगे।





Total Users : 895442
Total views : 6505858
