
गोंदिया: “शिव को एक लौटा जल-सारी समस्याओं का हल” का मंत्र देनेवाले एवं शिव महापुराण के माध्यम से शिव की महिमा को देश के घर-घर तक पहुँचानेवाले परमपूज्य पंडित श्री प्रदीपजी मिश्रा के सिहोर (म.प्र.) स्थित आश्रम में पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने श्री प्रदीपजी मिश्रा से भेंट कर उनका आशिर्वाद प्राप्त किया।
गोंदिया में शिव महापुराण के भव्य आयोजन हेतु पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल एवं परमपूज्य पंडित श्री प्रदीपजी मिश्रा की इसके पूर्व भी चर्चा हुई थी। आज भेंट के दौरान पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने परमपूज्य पंडित श्री प्रदीपजी मिश्रा को आगामी जनवरी माह में गोंदिया में शिव महापुराण के भव्य आयोजन हेतू निमंत्रित किया, जिसे श्री प्रदीपजी मिश्रा ने सहर्ष स्वीकारते हुए, जनवरी २०२७ में गोंदिया आगमन पर सहमती दे दी है।
उल्लेखनीय है कि परमपूज्य पंडित श्री प्रदीपजी मिश्रा के करोड़ों अनुयायी आज विश्व में है तथा उनकी हर शिव महापुरान कथा में लाखों की संख्या में श्रध्दालु सम्मिलित होते है। पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के अनुरोध पर परमपूज्य पंडित श्री प्रदीपजी मिश्रा के नियोजित गोंदिया आगमन की सुचना से श्रध्दालुओं में हर्ष का वातावरण देखा जा रहा है।





Total Users : 895441
Total views : 6505855
