
राजस्थान प्रतिनिधि: सेंट्रल रेवेन्यू (इनकमटैक्स) रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन राजस्थान का एक शिष्टमंडल श्री प्रेमप्रकाश आई.आर.एस. की अध्यक्षता एवं एस.सी. हाडा जनरल सेक्रेटरी की अगुवाई में श्री सुमित कुमार आई.आर.एस. प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर राजस्थान से मिलकर रिटायर्ड अधिकारियों की समस्याओं पर चर्चा कर ज्ञापन दिया गया, जिसमें अधिकारियों के एरियर बिल्स -पेंशन अपग्रेडेशन तथा केंद्रीय प्रत्यक्ष बोर्ड के निर्देश नंबर5642 दिनांक 21 जनवरी, 2026 को तत्काल लागू करवा करने की मांग की गई ,जिसे प्रभारी मुख्य आयकर आयुक्त श्री सुमित कुमार जी द्वारा सौहार्दपूर्ण चर्चा कर जल्द ही निदान करने का आश्वासन दिया गया। चर्चा में संरक्षक श्री गोविंद वर्मा, श्री रामेश चंद्र सिंहल कोषाध्यक्ष व श्री बी.एम. सक्सेना जी ने मजबूती से अपना पक्ष रखा। एससी हाड़ा (जनरल सेक्रेटरी)





Total Users : 895442
Total views : 6505858
