
ग्वालियर। समीक्षा गुप्ता ग्वालियर की पूर्व महापौर हैं, जो सामाजिक कार्यों और स्वच्छता अभियानों में सक्रिय रही हैं। वे भाजपा से जुड़ी हुई और ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क करती रही हैं। अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरि महासभा (राष्ट्रीय संरक्षक महिला इकाई) से जुड़कर कलचुरि समाज के लोगो को एकत्रित किया
अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरि महासभा (राष्ट्रीय अध्यक्ष जय नारायण चौकसे और राष्ट्रीय महासचिव एड. एम.एल. राय) एवं विभिन्न सामाजिक संगठन, संगठन परिवार की ओर से ग्वालियर नगर की पूर्व महापौर एवं भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री समीक्षा गुप्ता जी को मध्य प्रदेश महिला आयोग की सदस्य नियुक्त किए जाने पर हार्दिक अभिनंदन।
यह गौरवपूर्ण दायित्व उनके दीर्घकालीन सामाजिक योगदान, नेतृत्व क्षमता और महिला सशक्तिकरण के प्रति समर्पण का परिणाम है। हमें विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में महिला आयोग और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगा तथा समाज में महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा को नई ऊँचाइयाँ प्राप्त होंगी।
समीक्षा गुप्ता जी की यह नियुक्ति न केवल ग्वालियर नगर के लिए गर्व का विषय है, बल्कि सम्पूर्ण प्रदेश एवं देश की महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। हम सभी उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की मंगलकामना करते हैं। उक्त जानकारी अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरि महासभा हरिराम राय (राष्ट्रीय सचिव, कार्यालय एवं मीडिया प्रभारी) ने दी।





Total Users : 895442
Total views : 6505858
