BREAKING NEWS
१३ वर्षीय सूर्यांशु बारसे याची वैनगंगा नदीत जलतरणाची उल्लेखनीय कामगिरी! “कारधा ते कोरंभी हे अंतर १ तास ३५ मिनिटांत केले पार” गोंदिया में ‘रास रंग गरबा नाइट्स 2.0’ के षष्ठम दिवस पर साउथ इंडियन लुक में सजे प्रतिभागी; गरबा के रंग में रंगा पूरा परिसर! संतोष जी शेंडे यांची काँग्रेसच्या करडी /देवाडा सर्कलमध्ये अध्यक्षपदी निवड. जयंतीभाई हिरालाल सोनी ज्वेलर्स की विशेष त्योहारी योजना से ग्राहकों को मिलेंगे आकर्षक लाभ कलार (कलचुरी) समाज के प्रति तन-मन-धन से समर्पित पंकज हीरालाल राजाभोज “लायंस क्लब के माजी अध्यक्ष, समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य मानकर सामाजिक एकता एवं जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय”
१३ वर्षीय सूर्यांशु बारसे याची वैनगंगा नदीत जलतरणाची उल्लेखनीय कामगिरी! “कारधा ते कोरंभी हे अंतर १ तास ३५ मिनिटांत केले पार” गोंदिया में ‘रास रंग गरबा नाइट्स 2.0’ के षष्ठम दिवस पर साउथ इंडियन लुक में सजे प्रतिभागी; गरबा के रंग में रंगा पूरा परिसर! संतोष जी शेंडे यांची काँग्रेसच्या करडी /देवाडा सर्कलमध्ये अध्यक्षपदी निवड. जयंतीभाई हिरालाल सोनी ज्वेलर्स की विशेष त्योहारी योजना से ग्राहकों को मिलेंगे आकर्षक लाभ कलार (कलचुरी) समाज के प्रति तन-मन-धन से समर्पित पंकज हीरालाल राजाभोज “लायंस क्लब के माजी अध्यक्ष, समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य मानकर सामाजिक एकता एवं जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय” “ना छूट, ना लूट—सीधी बचत का भरोसा” जयंतीभाई हिरालाल सोनी ज्वेलर्स की विशेष त्योहारी योजना से ग्राहकों को मिलेंगे आकर्षक लाभ “ना छूट, ना लूट—सीधी बचत का भरोसा” चिमनलाल हिरालाल सोनी ज्वेलर्स 01 अक्टूबर 2026 से विशेष ऑफर की शुरुआत | 22 कैरेट सोने के जेवरों पर मात्र 7.49% मेकिंग चार्जकी विशेष त्योहारी योजना से ग्राहकों को मिलेंगे आकर्षक लाभ, “लेक लाडकी आई-बाबाची” उपक्रमाचा तिसरा वर्धापन दिन उत्साहात साजरा  माजी विद्यार्थी गौरव बिसेन यांच्याकडून दत्तोरा शाळेला विविध वृक्षांची सप्रेम भेट “पर्यावरण संवर्धनाचा संदेश देत मातृशाळेसाठी स्तुत्य उपक्रम”
No Slide Found In Slider.
No Slide Found In Slider.
No Slide Found In Slider.
No Slide Found In Slider.
TUSHAR IHNN I CARD
No Slide Found In Slider.
PRESS SANGATHAN ID CARD 2025
InCollage_20250719_153500268 (1)
HUMAN RIGHT ID CARD
HUMAN RIGHT Appointment_letter (94)
IND NEWS
InCollage_20250726_205536512 (1)
ind
ind qr-code
IND LOGO 2 sign
NEWS PRABHAT (4)
NEWS PRABHAT (6)

इंदौर में अनूठा आयोजन: महासभा की बैठक में ‘लघु भारत’ की अनुभूति के साथ 52 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह संम्पन्न

इंडियन हैडलाइन न्यूज़ नेटवर्क प्रतिनिधि/ मुख्य संपादक/ तुषार कमल पशिने

PRESS SANGATHAN ID CARD 2025
InCollage_20250719_153500268 (1)
HUMAN RIGHT ID CARD
HUMAN RIGHT Appointment_letter (94)
IND NEWS
InCollage_20250726_205536512 (1)
ind
ind qr-code
IND LOGO 2 sign
NEWS PRABHAT (4)
NEWS PRABHAT (6)

इंदौर: 14 करोड़ की जनसंख्या वाले कलवार/कलाल/कलार समाज का प्रतिनिधित्व कर रहें अखिल भारतीय जायसवाल (सर्व.) महासभा के 16 राज्यों से पधारे 150 प्रबुद्ध, सफल, सक्षम एवं सशक्त समाजसेवियों / पदाधिकारियों के रूप में साकार हुआ है। ऐसा प्रतीत होता है मानो आज महासभा की उच्चाधिकार समिति की इस बैठक में एक ‘लघु भारत’ सजीव हो उठा हो। सामूहिक विवाह प्रायः आवश्यकता और विवशता से जुड़ी परंपरा के रूप में देखे जाते रहे हैं, किंतु इंदौर में अखिल भारतीय जायसवाल सर्व युवा महासभा द्वारा आयोजित ५२ जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह अपनी भव्यता, गरिमा और राजसी आयोजन शैली के कारण एक अद्वितीय मिशाल बनकर उभरा है। इस प्रकार के आयोजन भले ही समय-समय पर सरकारों एवं विभिन्न संस्थाओं द्वारा किए जाते रहे हों, तथापि इस स्तर की उत्कृष्टता और सौंदर्य का यह सामूहिक विवाह संभवतः देश में पहली बार आयोजित हुआ है, जो सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए प्रेरणास्पद आदर्श प्रस्तुत करता है। यह विचार कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि एवं उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री श्री रविंद्र जायसवाल जी द्वारा व्यक्त किए गए। मुख्य अतिथि एवं मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज में आपसी सहयोग एवं दृढ़ संकल्प के साथ संपन्न किए गए कार्य सदैव कल्याणकारी तथा अनुकरणीय सिद्ध होते हैं। उन्होंने इस अभूतपूर्व, अत्यंत सुसज्जित सामूहिक विवाह एवं परिचय सम्मेलन जैसे पावन आयोजन के लिए महासभा के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ ही, युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव जायसवाल एवं उनकी संपूर्ण टीम को इस उत्कृष्ट आयोजन हेतु बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

युवा महासभा द्वारा दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत 19 अप्रैल को अखिल भारतीय जायसवाल सर्व महासभा की उच्चाधिकार समिति की बैठक सर्वर पोर्टिको के सभागार में संपन्न हुई। तत्पश्चात 20 अप्रैल को 52 जोड़ों का सामूहिक विवाह, परिचय सम्मेलन तथा राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह C-21, दस्तूर डिलाइट के समीप, फीनिक्स मॉल के समक्ष स्थित विशाल प्रांगण में अत्यंत गरिमामय एवं भव्य रूप से आयोजित किया गया। यह संपूर्ण आयोजन महासभा के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक श्री बालेश्वर दयाल जायसवाल, राष्ट्रीय वरिष्ठ संरक्षक श्री पन्नालाल जायसवाल तथा राष्ट्रीय संरक्षक श्री किशोर हेमराज जायसवाल के मार्गदर्शन में तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मदनलाल जायसवाल की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उच्चाधिकार समिति की बैठक एवं सामूहिक विवाह समारोह का कुशल, सुव्यवस्थित, अनुशासित एवं रोचक संचालन क्रमशः राष्ट्रीय महासचिव श्री आदित्य वर्धनम तथा युवा संगठन मंत्री श्री सुमित जायसवाल एवं उनकी समर्पित टीम द्वारा किया गया।

महासभा के समस्त पदाधिकारियों, सम्मानित सदस्यों एवं समर्पित आयोजकों द्वारा विधिवत् ध्वजारोहण संपन्न किया गया, जिससे आयोजन की गरिमामयी शुरुआत हुई। कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं अन्य सम्माननीय जनों ने आराध्यदेव राज-राजेश्वर भगवान सहस्त्रार्जुन जी के भव्य तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का औपचारिक एवं मंगलमय शुभारंभ किया। मंच पर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि तथा मध्यप्रदेश प्रांत सहित विभिन्न क्षेत्रों के अनेक गणमान्य एवं प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की गौरवपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक अलंकृत किया। देश के विविध प्रांतों—राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, तेलंगाना, झारखंड, गुजरात एवं दिल्ली आदि से पधारे महासभा के उच्चाधिकार समिति के पदाधिकारी तथा प्रतिनिधियों की व्यापक सहभागिता से संपूर्ण सभागार सुशोभित हो उठा, जो आयोजन की विराटता एवं महत्ता का सशक्त परिचायक बना। समस्त अतिथियों का पारंपरिक रीति से मोती की मालाओं एवं स्मृति-चिह्नों के माध्यम से सादर एवं आत्मीय अभिनंदन किया गया।

उल्लेखनीय है कि प्रथम दिवस पर उच्चाधिकार समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें राष्ट्रीय महासचिव श्री आदित्य वर्धनम ने औपचारिक उद्घाटन के उपरांत परिचय सत्र का संचालन किया तथा महासभा की पूर्व बैठक की विस्तृत कार्यवाही विवरणिका सदन के समक्ष प्रस्तुत की। इस विवरण को उच्चाधिकार समिति द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। महासचिव द्वारा सभी प्रदेशों में संगठन के व्यापक विस्तार की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने आग्रह किया कि प्रत्येक क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की सूचना समय पर महासभा के शीर्ष नेतृत्व को प्रेषित की जाए, ताकि उन्हें विधिवत् अनुमोदित कर अधिकृत हस्ताक्षरों सहित प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रसारित किया जा सके। इससे न केवल संगठन की सक्रियता सुदृढ़ होगी, अपितु समाज को लाभान्वित करने वाले प्रयासों का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत किया जा सकेगा। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि महासभा के 16 राज्यों से पधारे 150 सक्षम एवं सशक्त पदाधिकारियों के रूप में साकार हुआ है। ऐसा प्रतीत होता है मानो आज महासभा की उच्चाधिकार समिति की इस बैठक में एक ‘लघु भारत’ सजीव चित्रण झलक रहा है | 

राष्ट्रीय वरिष्ठ संरक्षक श्री पन्नालाल जायसवाल, राष्ट्रीय संरक्षक श्री किशोर हेमराज जायसवाल, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती पूनम गुप्ता तथा राष्ट्रीय महिला महासचिव श्रीमती हर्षा मनीष जायसवाल ने संगठन की सतत् एवं प्रभावी प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी के समर्पित सहयोग हेतु साधुवाद प्रेषित किया। साथ ही, युवा अध्यक्ष श्री गौरव जायसवाल को उत्कृष्ट एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए मुक्तकंठ से प्रशंसा एवं सराहना अर्पित की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री मदनलाल जायसवाल ने “जिसकी जितनी संख्या, उसकी उतनी भागीदारी” के सिद्धांत पर बल देते हुए जाति जनगणना के संदर्भ में कलवार/कलाल/कलर समुदाय को उसी नाम से अंकित किए जाने का आग्रह किया। उन्होंने आगामी कार्यसमिति बैठक के अहमदाबाद में 17–18 अक्टूबर को आयोजन की घोषणा करते हुए समस्त पदाधिकारियों को सपरिवार सादर आमंत्रित किया।

युवा अध्यक्ष श्री गौरव जायसवाल ने अपने वक्तव्य में सभी आगंतुकों का हृदय की गहराइयों से अभिनंदन किया तथा नवप्राप्त दायित्व हेतु महासभा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे गरिमामयी आयोजनों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए युवा महासभा के व्यापक विस्तार पर विशेष बल दिया। उच्चाधिकार समिति से प्रदेश पदाधिकारिओं द्वारा सर्वश्री पद्म नारायण जायसवाल, श्री सतीश जायसवाल, श्री शिव कुमार जायसवाल, श्री राज कुमार जायसवाल, श्रीमती सविता जायसवाल, श्रीमती पूनम चौधरी, श्रीमती मनीषा सुवालका, श्री अजय जायसवाल, श्री अशोक गुप्ता, डॉ. अरविन्द जायसवाल, डॉ. संगम लाल जायसवाल, डॉ. राजेश जायसवाल, श्री रविंद्र जायसवाल, श्री राकेश जायसवाल एवं श्री कृष्णकांत जायसवाल, श्री अशोक जायसवाल, श्री नीरज जायसवाल, श्री राजू भाई साव श्री लक्ष्मण जायसवाल, श्री विजय जायसवाल आदि ने अपने-अपने प्रदेशों एवं जिलों में आयोजित सामाजिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने संगठन के सुदृढ़ विस्तार के साथ-साथ समाज के अंतिम पायदान पर स्थित वर्गों तक इन कार्यक्रमों का अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने हेतु सार्थक विचार-विमर्श किया। साथ ही, सभी वक्ताओं ने युवा अध्यक्ष श्री गौरव जायसवाल को इस भव्य, सुव्यवस्थित एवं आकर्षक आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। प्रथम दिवस के कार्यक्रम का समापन मध्यप्रदेश के युवा अध्यक्ष श्री आनंद चौकसे एवं राष्ट्रीय सचिव श्री हरी प्रकाश जायसवाल द्वारा प्रस्तुत हृदयस्पर्शी धन्यवाद ज्ञापन के साथ गरिमापूर्वक हुआ। इसके उपरांत सुरुचिपूर्ण रात्रि भोज के आयोजन ने समूचे समारोह को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक पूर्णता प्रदान की।

द्वितीय दिवस का शुभारंभ प्रातः 10 बजे सामूहिक विवाह, निःशुल्क परिचय सम्मेलन एवं युवा अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह के साथ अत्यंत उत्साह एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में शुरू हुआ। सम्पूर्ण प्रांगण मानो एक नववधू की भाँति सुसज्जित एवं आलोकित प्रतीत हो रहा था, और सभी की दृष्टि 52 युगलों की बारात के आगमन की प्रतीक्षा में उत्सुकतापूर्वक लगी थी। देखते ही देखते 52 युगलों के साथ भव्य बारात का आगमन प्रारंभ हुआ, जिसमें सुसंगठित आयोजन, पेशेवर कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ, पारंपरिक नृत्य, आतिशबाजी तथा ढोल-नगाड़ों की गूंज ने वातावरण को अत्यंत जीवंत एवं उल्लासमय बना दिया। इस दृश्य ने समारोह की भव्यता में चार चाँद लगा दिए।

सभी युगलों को भव्य मुख्य मंच पर ससम्मान आमंत्रित कर वैदिक मंत्रोच्चार एवं श्लोकों के मध्य विधिवत् वरमाला संपन्न कराई गई। चारों ओर पुष्पवर्षा, गूंजता शंखनाद एवं श्रद्धा-भक्ति से परिपूर्ण वातावरण ने इस पावन अवसर को दिव्यता से ओत-प्रोत कर दिया, मानो उपस्थित जनसमूह को ईश्वरीय आशीर्वाद का सजीव अनुभूति प्राप्त हो रही हो। तत्पश्चात् मुख्य मंच के बायीं ओर विशेष रूप से निर्मित विशाल वैवाहिक मंडप में सभी युगलों के विवाह संस्कार का विधिवत् शुभारंभ किया गया। इस पावन आयोजन में अनुभवी वैदिक आचार्यों के मार्गदर्शन एवं देखरेख में फेरे, पाणिग्रहण सहित समस्त वैवाहिक रस्में परंपरानुसार एवं शास्त्रोक्त विधि से संपन्न कराई गईं, जिससे संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक गरिमा एवं सांस्कृतिक परंपरा से अनुप्राणित हो उठा।

इस अभूतपूर्व सामूहिक विवाह समारोह में नवदंपत्तियों को गृहस्थ जीवन के सुचारु प्रारंभ हेतु 51 आवश्यक उपयोगी वस्तुएँ भेंटस्वरूप प्रदान की गईं। इस अवसर पर वर-वधु पक्ष के परिवारजनों एवं परिजनों का उत्साह, उल्लास एवं भावनात्मक जुड़ाव अत्यंत मनोहारी एवं प्रेरणादायी रहा। उल्लेखनीय है कि इस विश्वस्तरीय कुशल एवं सुव्यवस्थित आयोजन अखिल भारतीय जायसवाल (सर्व.) युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गौरव जायसवाल के नेतृत्व में एक पेशेवर इवेंट मैनेजमेंट टीम की देखरेख में संपन्न कराया गया, जिसने कार्यक्रम की भव्यता एवं उत्कृष्टता को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया।

कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि एवं उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री श्री रविंद्र जायसवाल, मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, स्थानीय लोकप्रिय विधायक श्री मधु वर्मा, शिहोर के जनप्रिय विधायक श्री सुदेश राय, महामंडलेश्वर श्री संतोषानंद जी, राष्ट्रीय वरिष्ठ संरक्षक श्री पन्नालाल जायसवाल, राष्ट्रीय संरक्षक श्री किशोर हेमराज जायसवाल तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मदनलाल जायसवाल ने अपने प्रेरणास्पद एवं मार्मिक उद्बोधनों से समारोह को गौरवान्वित किया।

महासभा के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक श्री बालेश्वर दयाल जायसवाल जी ने नवविवाहित युगलों को सुखी एवं सफल वैवाहिक जीवन हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने इस भव्य सामूहिक विवाह आयोजन को राजसी गरिमा एवं उत्कृष्टता का प्रतीक बताते हुए कहा कि इस प्रकार के सुव्यवस्थित एवं उच्चस्तरीय आयोजनों से समाज में सामूहिक विवाह के प्रति आकर्षण एवं स्वीकार्यता में तीव्र वृद्धि होगी, साथ ही यह पूरे देश के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करता है। सभी वक्ताओं ने युवा अध्यक्ष श्री गौरव जायसवाल के समर्पण, दूरदर्शिता एवं सेवाभाव की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इस नेक एवं प्रेरणादायी पहल के लिए उन्हें भूरी-भूरी प्रशंसा एवं शुभकामनाएँ अर्पित कीं। 

इस अवसर पर 850 से ज्यादा विवाह योग्य युवक युवती की जानकारी समाहित एवं समाज का दर्पण मानी जाने वाली “मिलन – परिणय” स्मारिका का विमोचन उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया | कार्यक्रम में पधारे 500 से अधिक समाजसेवियों, कर्मयोगियों एवं विभिन्न पदाधिकारियों का पारंपरिक गरिमा के साथ माल्यार्पण एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सादर अभिनंदन किया गया।

मुख्य संरक्षक श्री बालेश्वर दयाल जायसवाल ने लगभग 5000 देवतुल्य स्वजातीय बंधुओं की साक्षी में श्री गौरव जायसवाल को राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के उपलक्ष्य में शपथ दिलाई तथा समाज के चतुर्मुखी विकास हेतु निरंतर समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प दिलाया। विभिन्न प्रांतों से पधारे प्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने पुष्पमालाओं एवं गुलदस्तों के माध्यम से श्री गौरव जायसवाल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ अर्पित कीं। यह अभिनंदन समारोह सायंकाल तक अत्यंत उल्लासपूर्ण एवं उत्सवी वातावरण में निरंतर संचालित होता रहा।

भोजनावकाश उपरांत विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 300 प्रतिभागियों ने मंच से अपना परिचय प्रस्तुत किया। इस सम्मेलन का उद्देश्य समाज के भीतर संस्कारित एवं योग्य जीवनसाथी चयन हेतु एक सशक्त एवं विश्वसनीय मंच प्रदान करना रहा, जो सामाजिक एकता एवं पारस्परिक विश्वास को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल सिद्ध हुआ। सम्मेलन के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी वातावरण को इंद्रधनुषी बना दिया | 

अंत में राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री गौरव जायसवाल एवं युवा साथी श्री सुमित जायसवाल ने इस भव्य आयोजन की सफलतापूर्वक सम्पन्नता हेतु प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले समस्त सहयोगियों के प्रति हृदयपूर्ण आभार व्यक्त किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं सहभागियों के लिए चाय, जल, अल्पाहार एवं सुरुचिपूर्ण भोजन की उत्कृष्ट एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिसने आयोजन की समग्र गरिमा एवं संतोषजनक अनुभव को और अधिक सुदृढ़ बनाया। कार्यक्रम की सफलतापूर्वक संपन्नता में श्री सुनील जायसवाल, श्री राजेश जायसवाल, श्री आनंद चौकसे, श्री पिंटू जायसवाल, श्री दीपक जायसवाल, श्री सुमित जायसवाल, श्री बंसीलाल जायसवाल, श्री सुभाष जायसवाल, श्री चेतन शिवहरे, श्री मुकेश जायसवाल, श्री मनीष जायसवाल, श्रीमती मधु कश्यप, श्रीमती नीतू जायसवाल, श्रीमती रत्ना चौकसे, श्रीमती रत्ना जायसवाल, श्रीमती अनीता जायसवाल सहित अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PRESS SANGATHAN ID CARD 2025
InCollage_20250719_153500268 (1)
HUMAN RIGHT ID CARD
HUMAN RIGHT Appointment_letter (94)
IND NEWS
InCollage_20250726_205536512 (1)
ind
ind qr-code
IND LOGO 2 sign
NEWS PRABHAT (4)
NEWS PRABHAT (6)
loader-image
BHANDARA GONDIA
6:13 am, Nov 16, 2026
temperature icon 18°C
overcast clouds
55 %
1015 mb
5 Km/h
Wind Gust: 5 Km/h
Clouds: 100%
Visibility: 10 km
Sunrise: 6:38 am
Sunset: 5:51 pm

Our Visitor

8 9 5 4 4 2
Total Users : 895442
Total views : 6505858

कलार (कलचुरी) समाज के प्रति तन-मन-धन से समर्पित पंकज हीरालाल राजाभोज “लायंस क्लब के माजी अध्यक्ष, समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य मानकर सामाजिक एकता एवं जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय”

Our Visitor

8 9 5 4 4 2
Total Users : 895442
Total views : 6505858