
इंडियन हेडलाइन न्यूज़ नेटवर्क: वैश्य समाज के राजनैतिक चिंतक बड़े बुजुर्गों एवं स्वजाति भाईयो ने नई पीढ़ी के युवाओं एवं महिलाओं को विधान सभा एवं लोकसभा का चुनाव लड़ाने की मुहिम चलाई है इसकी मुख्य कारण यह है कि सभी राजनैतिक दलों एवं आमधारणा है कि वैश्य बँधुआ मजदूर की तरह भाजपा का के पक्ष मे मतदान करता है इसीलिए कांग्रेस सपा बहुजन आदि दलों व्दारा जल्दी अपने अपने दलो से वैश्यों को जल्दी टिकट नही देते हैं कभी-कभी एकाध टिकट देते है अब ऐसा नहीं होगा इसी मिथ्या को तोड़ते हुए वैश्य समाज के बहादुर निर्भीक साहसिक निर्णय लेते हुए विधानसभा का चुनाव लड़ने के मैदान मे उतरे है एवं आगामी लोकसभा चुनाव मे उतरेंगे | उसी कडी़ को आगे बढाते हुए गोरखपुर एवं वाराणसी जिले के संसदीय क्षेत्र के एक एक विधानसभा गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा संजय जायसवाल एवं 389 शहर दक्षिणी विधान सभा से रमाकांत जायसवाल को सर्वसम्मति से स्वजाति संभ्रांत बुजुर्गो युवाओ महिलाओ एवं वैश्य भाईओं ने प्रत्याशी घोषित किया है 22 जुलाई को चौरी चौरा एवं पिपराईच विधानसभा के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा बैठक के बाद की जाएगी | महासभा की तरफ से तन-मन-धन के साथ समर्थन देने की घोषणा गोरखपुर एवं वाराणसी की बैठकों मे कर दिया गया है | यह भी स्पष्ट बतना चाहता हूं कि वैश्य बाहुल्य 90 सीटों पर वैश्य वन्धु विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए उत्साहित हैं तथा महासभा से जुड़े हैं उन्हें भी समर्थन दिया जायेगा जो भी राजनैतिक दल अपने अपने दलों से वैश्य बाहुल्य 90 सीटों पर वैश्य बन्धुओं को टिकटें देंगे उन्हें महासभा समर्थन देने के लिए तैयार है उक्त सीटों पर किसी अन्य प्रत्याशी को समर्थन नही दिया जायगा उक्त ब्यान अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा के राष्ट्रीय महासचिव ध्रुवचन्द जायसवाल ने दी |
ध्रुवचन्द जायसवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय दलों अध्यक्षों ने अपना हक व हिस्सा एनडीए गठबंधन मे शामिल होकर लिया बधाई के पात्र है महासभा की तरफ से आप सभी अध्यक्षों का स्वागत अभिनन्दन है उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय दलों के अध्यक्षों को भी अवगत कराते हुए कहना है कि पिछडी जातियों मे भाई चारा कायम रहे इसका ध्यान रखते हुए महासभा की तरफ से एक पत्र दिनांक 19.7.2025 को रजिस्टर्ड डाक द्वारा भेजा गया था किंतु आप लोगों ने संज्ञान नहीं लिया था आप सभी से कहना है कि वैश्य बाहुल्य सीटों को भाजपा से अपने हिस्से मे (कोटे मे) शामिल नहीं करे अगर किसी मजबूरी मे आपके कोटे मे वैश्य बाहुल्य सीट भाजपा देती है या मिले तो वैश्य बाहुल्य विधानसभा सीटों पर पिछड़े वैश्य प्रत्याशी ही अपने अपने दलों चुने अच्छा होगा| पूर्वांचल के बड़े जिलों मे एक से अधिक सीटें वैश्य बाहुल्य है इसका भी ध्यान रखते हुए वैश्य बाहुल्य सीटों पर वैश्य प्रत्याशी ही चुने महासभा समर्थन देगा अन्यथा वैश्य बाहुल्य सीटों पर वैश्य प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे |





Total Users : 895442
Total views : 6505858
