यज्ञ सम्राट स्वामी श्री प्रखर जी महाराज के सानिध्य में विश्वव्यापी उपद्रवों और आतंकवाद के शमन हेतु गायत्री शक्तिपीठ (मणिवेदिका पीठ), पुष्कर में 200 कुण्डीय शत (100) गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ का आयोजन 8 मार्च से 19 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा।
जयपुर: इस पावन उद्देश्य की पूर्णता एवं आयोजन की रूपरेखा पर विचार-विमर्श हेतु विप्र फाउंडेशन की ओर से एक विशेष बैठक का आयोजन 15 अक्टूबर 2025 को धरणीधर मंदिर रंगमंच, बीकानेर में रखा गया है। इस सभा की अध्यक्षता पूज्य स्वामी श्री प्रखर जी महाराज करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ बीकानेर के माननीय विधायक श्री जेठानन्द…